BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

'आप चैंपियनों में सबसे चैंपियन हैं!' अयोग्य घोषित होने पर PM Modi ने Vinesh Phogat को भेजा संदेश

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित होने के बाद भारत का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है. फोगाट को लिए ये काफी निराशाजनक रहा है. इस बीच फोगाट के लिए पीएम मोदी ने खास संदेश जारी किया है.

PM Modi to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबले में खेले बिना ही बाहर हो गई. दरअसल, उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया है. जिस कारण से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. रातभर उन्होंने अपना वजन कम करने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें असफल रही. यह उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत का पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना चुर-चुर हो गया. इस दुखद घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोगाट को चैंपियन बताते हुए एक्स पर उनके लिए संदेश जारी किया है.   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi to Vinesh Phogat) ने लिखा, 'विनेश, आप चैंपियनों में सबसे चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं. आज की हार दुख देती है. मैं चाहता हूं कि मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर सकूं जो मैं महसूस कर रहा हूं. इसके साथ ही मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं. चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'

पहले भी अधिक वजन से मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं फोगाट

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फोगाट को 50 किलोग्राम वर्ग में जगह बनाने में मुश्किल हुई है, जो कि 53 किलोग्राम वर्ग की तुलना में कम है, जिसमें वह आमतौर पर प्रतिस्पर्धा करती हैं. ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान भी उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था, जहां वह बहुत कम अंतर से कट में जगह बनाने में सफल रही थीं.

इतिहास रचने से चुक गईं फोगाट

मंगलवार को फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं. स्वर्ण पदक के लिए उन्होंने दुनिया की नंबर 1 और प्रबल दावेदार जापान की युई सुसाकी को चौंका दिया और इसके बाद यूक्रेन और क्यूबा की पहलवानों पर दो और शानदार जीत दर्ज की. फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से होना था, जिनके खिलाफ फोगाट का रिकॉर्ड बेहतर है. लेकिन अब अमेरिकी पहलवान को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा जबकि फोगाट खाली हाथ लौटेंगी. 

ये भी देखिए: Breaking News: Vinesh Phogat बिना मैच खेले ही Paris Olympics से हुई बाहर, गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ चुर-चुर