BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: मेष से मीन तक, जानिए किसे मिलेगा सफलता का तोहफा

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: 1 जुलाई 2025 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है. कुछ राशियों के लिए यह दिन समझौते और धैर्य का है, तो कुछ को आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: सितारों का इशारा, संभल जाएं या चमक उठें... आज का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका बन सकता है, तो कुछ को संयम और समझदारी की सख्त ज़रूरत है. आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल…

मेष (Aries):सुनिए और समझौता कीजिए

आप अपनी तेज़ तर्रार छवि के लिए मशहूर हैं, लेकिन आज समय है दूसरों की बात सुनने का और लचीलापन दिखाने का. अगर आपने समझौता किया तो रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी छवि और दमदार बनेगी.

वृषभ (Taurus): पैसे पर कड़ी नजर रखें

आज का दिन पैसों से जुड़ा है. छोटी से बड़ी हर खरीदारी सोच-समझकर करें. मूड स्विंग्स होंगे, लेकिन भावनाओं में बहकर पैसे न उड़ाएं. कैश फ्लो को काबू में रखना ही आज की चाबी है.

मिथुन (Gemini): बड़े संकट टल चुके हैं

आज अगर कोई छोटी-मोटी परेशानी आए तो घबराइए मत. असली तूफान तो पहले ही गुजर चुका है. अब जो बचा है, वो सिर्फ बाकी लोगों की ड्रामा क्वीन वाली हरकतें हैं. मुस्कुराइए और निपटा दीजिए.

कर्क (Cancer): अनोखेपन को अपनाइए

आप जैसे हैं, वैसे ही कमाल हैं. आपको नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन है. आज अपने अनोखे और सामान्य दोनों पहलुओं को गले लगाइए. आपकी यह खूबी ही आपको सबसे अलग बनाती है.

सिंह (Leo): चांद देगा फायदा

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति और भावनात्मक संतुलन के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा की कृपा से न सिर्फ पॉकेट भारी होगी बल्कि दिल भी हल्का लगेगा. भरोसा रखिए, अच्छाई आपकी तरफ बढ़ रही है.

कन्या (Virgo): परिवार की सच्चाई देखिए

परिवार और घर की पुरानी धारणाओं को अब बदलने का वक्त है. जो बातें अब तक सवाल नहीं बनी थीं, आज वो गहराई से सोचने की मांग कर रही हैं. बदलाव से ही नयापन आएगा.

तुला (Libra): नेपथ्य में चमत्कार

आज बहुत कुछ पर्दे के पीछे चल रहा है, लेकिन डरने की ज़रूरत नहीं है. ग्रह संकेत दे रहे हैं कि कुछ नेक और उदार काम पनप सकते हैं. भरोसा बनाए रखें, अच्छाई काम करेगी.

वृश्चिक (Scorpio): आज़ादी दांव पर

अगले दो हफ्ते जबर्दस्त बदलाव ला सकते हैं. सवाल है — क्या आप अपने मन के तूफानों पर काबू पा पाएंगे? अगर हां, तो आप अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी पाएंगे.

धनु (Sagittarius): घर-परिवार पहले, बाकी बाद में

आपको तारीफ मिल सकती है, लेकिन उससे पहले घर की जिम्मेदारियों को निभाना होगा. पार्टनर की प्राथमिकता भी आज पहले रखनी होगी. ध्यान रखिए, सच्चा हीरो वही होता है जो अपने लोगों के लिए खड़ा रहता है.

मकर (Capricorn): टॉप पर पहुंचने का मौका

सूर्य आज आपके लिए राजशाही सौगात लेकर आया है. आप जो चाहें, पा सकते हैं. बस हिम्मत और दूरदृष्टि होनी चाहिए. अगर आपने आज लक्ष्य तय किया तो सफलता सिर झुकाकर आपका स्वागत करेगी.

कुंभ (Aquarius): आराम भी जरूरी

आज सुर्खियों में आने की ज़रूरत नहीं है. आराम करें, लेकिन अपने बदले हुए कमिटमेंट्स का भी जवाब दें. जब आप संतुलन में रहेंगे, तभी आने वाले चमकते पल का मजा ले पाएंगे.

मीन (Pisces): सिर्फ दिल नहीं, दिमाग भी चलाइए

बातचीत में केवल भावना नहीं, तर्क भी ज़रूरी है. आज कोई बहस हो या संदेश, सबकुछ तथ्यों के साथ रखें. नहीं तो आपके पार्टनर आपकी कमजोरियों को पकड़ लेंगे.

ये भी देखिए: ममता बनर्जी इस्तीफा दो... कोलकाता गैंगरेप पर बीजेपी की मांग - हर बार आरोपी TMC से जुड़ा, विधायक को कारण बताओ नोटिस