BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

हल्दी के स्वास्तिक से घर आती है सुख समृद्धि, दूर हो जाती है नेगेटिव एनर्जी, जानिए बनाने की विधि

स्वस्तिक को साकारात्मक उर्जा का स्रोत माना जाता है. पूजा या अनुष्ठान में हल्दी के उपयोग को बहुत शुभ माना गया है. हल्दी से घर के मेन गेट पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना सबसे ज्यादा अच्छा होता है.

हल्दी का हिंदू धर्म में खास महत्व है. पूजा या अनुष्ठान में हल्दी के उपयोग को बहुत शुभ माना गया है. ठीक उसी तरह हिंदू धर्म में धार्मिक चिन्हों का भी बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है. सनातन धर्म में हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक चिन्ह बनाकर पूजा की शुरुआत की जाती है. हल्दी से स्वास्तिक बनाना शुभ और फलदाई होता है.

 

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, स्वास्तिक चिन्ह भाग्योदय कर सकता है. हल्दी से इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार या पूजा घर में बनाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और अन्य लाभ भी मिलते हैं. आपको बता दें कि मान्यताओं के मुताबिक हल्दी से घर के मेन गेट पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना सबसे ज्यादा अच्छा होता है.

 

घर में पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए और घर का वातावरण हमेशा सकारात्मक बनाए रखने के लिए हल्दी से आप घर के मंदिर में भी स्वास्तिक बना सकते हैं. हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह घर में बनाने से रोग दोष से मुक्ति मिलती है.

 

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से अच्छी ऊर्जा का प्रवेश होता है. यही नहीं धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी ऐसे लोगों पर बनी रहती है. अगर घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ गई है, तो मंदिर में स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है.

ये भी देखिए: इजरायल ने हमास पर जमकर बरसाए बम, एम्यूनेशन फैसिलिटी भी हुई तबाह, हमास के 8 आतंकी भी हुए ढेर

Tags: