BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Chardham Yatra पर जा रहे हैं तो जान ले ये बातें, सरकार ने इन चीजों को बैन करते हुए जारी की सख्त गाइडलाइन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है. यात्रा में उमड़ती भीड़ ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है.

Chardham Yatra: अगर आप अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इसे लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन जान लें. इसके साथ ही सरकार ने यहां मोबाइल समेत कई चीजों को बैन कर दिया है. यात्रा में इन दिनों रिकॉर्ड यात्री पहुंच रहे हैं. अब इस उमड़ती भीड़ ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. अब तक 2 लाख 76 हजार 416 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं.

11 लोगों की हुई मौत 

गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बुधवार को बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 4 को डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी. चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बिना रजिस्ट्रेशन के उत्तराखंड नहीं आने की अपील की गई है. बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ले जाने पर वाहनों के परमिट सीधे निरस्त होंगे.

200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन बैन

चारधाम यात्रा को लेकर जारी नए दिशा -निर्देशों के अनुसार अब मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन को बैन किया गया है. चारधाम यात्रा के दौरान रील बनाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया है. अधिकारियों ने लोगों से रील नहीं बनाने की अपील की है.

फिलहाल इसे कुछ दिन टाल दें, क्योंकि अधिक भीड़ हो जाने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं. यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्री पहुंच गए. बुधवार से प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. व्यवस्था सुधारने के लिए सचिव स्तर के अधिकारी पहुंचे हैं. अब तक 2 लाख 76 हजार 416 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं.

हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिए उत्तराखंड सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

ये भी देखिए: केंद्रिय गृहमंत्री Amit Shah ने CAA पर वादा किया पूरा, इन 14 लोगों को मिली भारत की नागरिकता