BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Haryana Assembly Election: चुनाव से पहले BJP खेला बड़ा दांव, अपने बड़े नेता को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

Haryana Assembly Election: इस साल दिसंबर तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी चुनाव की रणनीति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश में अध्यक्ष का पद राई विधानसभा के दिग्गज नेता को मिली है. इसकी घोषणा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है.

Haryana Assembly Election: हरियाणा बीजेपी (Haryana BJP) ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल खेला है. दिग्गज बीजेपी नेता  मोहनलाल बड़ौली (Mohanlal Badoli) को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. मोहनलाल हरियाणा के राई विधानसभा से विधायक हैं. इससे पहले यह जिम्मेदारी सीएम नायब सिंह सैनी के पास ही थी.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहन लाल बडौली को मंगलवार को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. इसकी जानकारी बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की है. वहीं बीजेपी ने हरियाणा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को अपना प्रभारी बनाया था. इसके अलावा पंजाब की जिम्मेदारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को दी गई है.

बता दें कि भाजपा 2014 से हरियाणा में सत्ता में है, हालांकि बात अगर इस लोकसभा चुनाव की करें तो कांग्रेस ने चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है. राज्य की 10 में से 5 सीटों पर भाजपा पार्टी ने जीत हासिल की. मौजूदा विधायक मोहनलाल बड़ौली सोनीपत लोकसभा सीट से करीबी मुकाबले में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से लोकसभा चुनाव हार गए थे, जिसके बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

बता दें कि मोहनलाल बड़ौली का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था. मोहन लाल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जीएसएसएस, खेवड़ा, सोनीपत से पूरी की. इसके बाद उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई. वह 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए.

इसके बाद 2019 में मोहनाल लाल को सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था. वह इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी. 

ये भी देखिए: 

PM Modi: मॉस्को में भारतीयों से मिले पीएम मोदी, अपने भावुक भाषण में लोगों से कही ये बात