BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Uttar Pradesh: पीलीभीत में दिखा खौफनाक मंजर, रेलवे ट्रैक के नीचे से बह गई जमीन, सामने आया भयावह Video

Uttar Pradesh: बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. पीलीभीत में भारी बारिश से आए बाढ़ से रेलवे ट्रैक की पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई. लोगों का भी शहर से लेकर गांव तक का कनेक्शन टूट गया है. लोग लगातार घरों से पलायन कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं.

Uttar Pradesh: देश भर में हो रही भयानक बारिश ने तबाही मचाने का काम शुरू कर दिया है. बारिश से रेल परिवहन से लेकर सड़क परिवहन काफी प्रभावित हो रहा है. जहां पूरे मुंबई में बारिश के कारण बाढ़ जेसी स्थिति पैदा हो गई है, तो दिल्ली में भी यमुना के बढ़ते जलस्तर ने लोगों को डरा रखा है. इस बीच  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में  लगातार हो रही तेज बारिश से बाढ़ जैसी हालत उत्पन्न हो गई है. जिले में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर बनाई गई एक पुलिया पानी में बह गई है, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. 

पुलिया बहने से ट्रेन परिचालन ठप

पीलीभीत के बरखेड़ा गजरौला, बर्रामऊ सड़क, संडई में रेलवे ट्रैक की पुलिया समेत कई जगह पानी के बहाव में बह गई हैं, जिससे यहां ट्रेन परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. रेलवे प्रशासन ने पीलीभीत होकर लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है. जिले में बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं. अधिकांश गांव में पानी घुसने के साथ सरकारी दफ्तर और बिजली घरों में कई फीट पानी बह रहा है. बिजली की आपूर्ति भी इलाके में पूरी तरह से ठप हो गई है. किसानों द्वारा लगाए गए फसल पूरी तरह से पानी में डूब चुका है. 

लोग अपने घरों से कर रहे हैं पलायन

पीलीभीत में बनबसा बैराज से 4 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से ही शारदा किनारे स्थित गांव पानी से जल मग्न हो गए हैं. जिस कारण शहर से लेकर गांव तक के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग अपने घरों से पलायन कर दूसरे स्थानों पर लगातार जा रहे हैं. कहीं घरों में पानी भर जाने के कारण लोग छतों पर बैठे हैं. इस बारिश ने आम जनजीवन पर खासा असर डालना शुरू कर दिया है. 

ये भी देखिए: Mumbai में भारी बारिश से बेहाल जिंदगी, बाढ़ जैसी स्थिति, ट्रेनों के रूट बदलें, फ्लाइट्स लैंडिल में भी...