BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Dahi Paneer Recipe: शाही पनीर से हो गए बोर! तो 15 मिनट में बनाएं ये चटपटा दही पनीर

Dahi Paneer Recipe: दही पनीर एक नई और झटपट बनने वाली पनीर डिश है जिसमें टमाटर की ग्रेवी का इस्तेमाल नहीं होता. इसमें पनीर को दही, मसालों और काजू पेस्ट के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद तीखा, खट्टा और मलाईदार बनता है. दही पनीर वीकनाइट डिनर या छोटी पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है.

Dahi Paneer Recipe: पनीर शाकाहारी लोगों के लिए रसोई का ऐसा लाजवाब हिस्सा है, जिससे अनगिनत डिशेज बनाई जाती हैं. कभी पालक पनीर, कभी शाही पनीर तो कभी मटर पनीर—लेकिन अगर आप कुछ हटकर और बेहद आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो चटपटा दही पनीर ज़रूर बनाएं.

खास बात है कि ये न सिर्फ नय बल्कि, इसमें न तो टमाटर की ज़रूरत है और न भारी ग्रेवी की... फिर भी इसका तीखापन और खट्टापन आपके स्वाद को बिल्कुल नया अहसास देगा. ये डिश झटपट बन जाती है—सिर्फ 15 से 20 मिनट में! वीकनाइट डिनर या छोटी पार्टी के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए अब बनाने के प्रोसेस की ओर चलते हैं...

दही पनीर बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:

  • पनीर – 250 ग्राम (कटा हुआ)
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • भुना हुआ बेसन – 1 छोटा चम्मच
  • काजू – 8-10 (पीसकर पेस्ट बनाया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
  • चिली गार्लिक पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
  • प्याज़ – 2 (बारीक कटी)
  • कसूरी मेथी – 1 बड़ा चम्मच (भुनी हुई)
  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच

साबुत मसाले:

  • तेज पत्ता – 1
  • हरी इलायची – 2
  • काली मिर्च – 5-6 दाने
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

दही पनीर बनाने की आसान विधि:

स्टेप 1: पनीर को अच्छे से धोकर क्यूब्स में काट लें। एक बाउल में भुना बेसन, तेल, कसूरी मेथी और चिली गार्लिक पेस्ट मिलाएं. इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह मेरिनेट करें.

स्टेप 2: पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और मेरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. फिर निकालकर एक तरफ रख दें.

स्टेप 3: उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें. उसमें तेज पत्ता, इलायची, जीरा, हरी मिर्च और काली मिर्च डालकर भूनें. फिर बारीक कटा प्याज़ डालकर 2 मिनट पकाएं. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें.

स्टेप 4: अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालें. 2 मिनट भूनें. फिर काजू का पेस्ट डालें। ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं. उसके बाद फेंटी हुई दही डालकर मिक्स करें. 2 मिनट तक ढककर पकाएं.

स्टेप 5: अब फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालें। हल्के हाथ से मिलाएं। ज़रूरत के अनुसार पानी डालें. ऊपर से हरी मिर्च, कसूरी मेथी और हरा धनिया छिड़कें. 2 मिनट और पकाएं. आख़िर में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें.

आपका गर्मागर्म और चटपटा दही पनीर तैयार है! इसे तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या नान के साथ परोसें। यकीन मानिए, इसे खाने के बाद हर कोई दूसरी सर्विंग ज़रूर मांगेगा!

ये भी देखिए: मैंगो आइसक्रीम से लेकर आम्रखंड तक, खा लीजिए ये 10 शानदार मैंगो डेज़र्ट्स जो हर किसी के दिल जीत लेंगे