BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Padma Bhushan Award: मिथुन चक्रवर्ती के संग बॉलीवुड की इस बड़ी हस्ती को मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती और प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को आज 22 अप्रैल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. ये पूरी इंडस्ट्री के लिए खुशी से भरा पल रहा है.

Padma Bhushan Award:  बॉलीवुड के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. इंडस्ट्री के दो दिग्गज को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया. दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और पॉपुलर सिंगर उषा उत्थुप को सोमवार 22 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है. इन्हें ये अवार्ड कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया है. मिथुन ने पुरस्कार मिलने की खुशी अपने फैंस संग शेयर भी की है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं. मैंने अपनी लाइफ में कभी किसी से अपने लिए नहीं मांगा. जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया, मुझे इसकी उम्मीद ही नहीं थी और जिस चीज की आपको कोई उम्मीद ही न हो, वो मिल जाए तो खुशी होती है.'

आपको बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और सामाजिक कामों में भी एक्टिव रहने के लिए मिला है. मिथुन चक्रवर्ती का बॉलीवुड में काफी लंबा करियर रहा है. उन्होंने पिछले 47 सालों के अपने करियर में लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 

वहीं, उषा उत्थुप ने कई गानों को अपनी आवाज दी है. उषा उत्थुप एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायिका हैं. उनके संगीत ने गायन की अपनी अनूठी शैली के माध्यम से भारतीयों की पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सनसनी माइली साइरस के गाने फ्लावर्स को कवर करने के बाद इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.