BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Sridevi birth anniversary: श्रीदेवी के जन्मदिन पति Boney Kapoor ने लिखा इमोशनल नोट, आपकी आंखे भी हो जाएगी नम

Sridevi birth anniversary: श्रीदेवी को दुनिया छोड़े हुए 6 साल हो चुके हैं. लेकिन आज भी वह लाखों दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने अपने फैंस को कई यादगार फिल्में दी है. आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी 61वीं जयंती मना रहा है.

Sridevi birth anniversary: दिवंगत बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था. उनकी 61वीं जयंती पर उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए उन्हें याद किया है. श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी इस ख़ास मौके पर अपनी मां और बहन जान्हवी कपूर के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है. इस तरह पूरा परिवार और उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं. 

श्रीदेवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए बोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय जान.' इसके साथ ही उन्होंने गले लगाने और किस करने वाली इमोजी भी शेयर किया है. जैसे ही बोनी ने तस्वीरें पोस्ट की, मनीष मल्होत्रा ​​और संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट के जवाब में भेजा. 

ख़ुशी कपूर ने शेयर की अनसीन तस्वीर

श्रीदेवी की ख़ुशी कपूर ने बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर के साथ नज़र आ रही हैं. तस्वीर में श्रीदेवी खूबसूरत लग रही हैं, वह अपनी बेटियों के साथ बैठी हैं और कैमरे की ओर देखते हुए पोज़ दे रही हैं.

श्रीदेवी की मृत्यु

बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु फरवरी 2018 में हुई थी. वह अपनी मृत्यु के समय दुबई में थीं और जिस होटल में वह ठहरी थीं, वहां के बाथटब से उनका शव बरामद किया गया था. बताया गया कि उनकी मृत्यु दुर्घटनावश डूबने से हुई थी. 

श्रीदेवी की मृत्यु पर बोनी कपूर

न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस क्रैश डाइट पर थीं. उन्होंने कहा, 'वह अक्सर भूखी रहती थीं. वह अच्छी दिखना चाहती थीं. वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि उनका शरीर अच्छा रहे, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखें. जब से उनकी शादी हुई है, तब से उन्हें कई बार ब्लैकआउट की समस्या होती थी और डॉक्टर हमेशा कहते रहते थे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है.'

बेटी जान्हवी ने अपनी मां की मृत्यु पर कही थी ये बात

बोनी ने आगे कहा, 'यह स्वाभाविक मृत्यु नहीं थी; यह एक आकस्मिक मृत्यु थी.' कॉफी विद करण में बेटी जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी को लेकर कहा था, 'जब मुझे फोन आया तो मैं अपने कमरे में थी और मैं ख़ुशी के कमरे से रोने की आवाज़ सुन सकती थी और मुझे लगता है कि मैं उसके कमरे में ज़ोर से चिल्लाते और रोते हुए घुस गई थी. लेकिन मुझे जो याद है है कि उसने मेरी तरफ़ देखा और उसने रोना बंद कर दिया. वह मेरे बगल में बैठ गई और मुझे दिलासा देने लगी. फिर मैंने उसे इसके बाद कभी रोते नहीं देखा.'

ये भी देखिए: Zaira Wasim ने अपने फैंस को दे डाली चेतावनी, इंस्टाग्राम पर लिखा- इसे लेने से पहले दो बार कर लें जांच