BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Anupam Kher के ऑफिस में हुई चोरी पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुम्बई ने बढ़ रही है चोरी की वारदात

कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर (Anupam Kher) ने जानकारी दी थी कि उनके ऑफिस में चोरों ने जबरन घुसकर चोरी की थी, जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी. अब मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

Anupam Kher: बॉलिवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के ऑफिस में हुई चोरी मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में ओशिवारा पुलिस ने संदेह की आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान के रूप में हुई है. दोनों को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने कहा कि दोनों संदिग्ध सिरियल चोर हैं, जो अपने अपराधों को अंजाम देने लिए ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में काम करते हैं.

पुलिस ने आगे बताया कि जिस दिन अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी हुई थी, उसी दिन मुंबई के विले पार्ले इलाके में भी एक चोरी की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस चोरों को पकड़ने में जुट गई.

मुंबई पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चोर रात के दौरान अनुपम के ऑफिस में जबरन घुस गए और लगभग 4.15 लाख रुपये की कैश चुराकर भाग गए. मामले को लेकर अनुपन खेर ने भी अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी थी.

अनुपम ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा था- 'कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए.' 

उन्होंने आगे बताया था कि, 'हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये हैं. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे. ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!' 

ये भी देखिए: Uttar Pradesh: फुल एक्शन में योगी सरकार, 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिला पदभार