BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Sonakshi-Zaheer Wedding: क्या शादी के बाद Sonakshi Sinha बदलेंगी धर्म? जहीर के पिता ने दिया हैरान करने वाला बयान

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस बीच फैंस के बीच चर्चाएं खूब है कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना धर्म बदल लेंगी. हालांकि इस मामले पर जहीर के पिता ने अपना रूख साफ कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा?

Sonakshi-Zaheer Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चाएं हर ओर चल रही है. दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बीच एक और खबर सुर्खियों में है कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना धर्म बदल लेंगी, जिसे लेकर  जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने अपना बयान दिया है. उनके इस बयान ने पूरे समय की खबर बना दी और लोगों के बीच हो रहे कन्फ्यूजन को भी दूर कर दिया है.

सोनाक्षी धर्म नहीं बदल रही -इकबाल रतनसी

फ्री प्रेस जरनल के साथ इंटरव्यू में जहीर इकबाल के पिता ने कहा, 'शादी ना तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीती रिवाज से होगी. ये एक सिविल मैरिज होगी. वह धर्म नहीं बदल रही और यह पक्की बात है. दिलों का मिलना जरूरी होता है, धर्म का इसमें कोई रोल नहीं.' इसके साथ ही सोनाक्षी के होने वाले ससुर ने कपल को आशीर्वाद भी दिया. इस खबर के आने के बाद सोनाक्षी के फैंस ने राहत की सांस ली है. 

दामाद संग खुश दिखें शत्रुघ्न सिन्हा

इससे पहले ये भी खबर थी कि सोनाक्षी के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं हैं. हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला कि उन्हें बेटी से कोई नाराजगी नहीं है और वे सोनाक्षी की हर खुशी में शरीक होंगे. इसके बाद उन्हें अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ बेहद खुश देखा गया. दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी से सोनाक्षी और जहीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों को कपल के मेहमानों और दोस्तों ने शेयर किया था. मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी. जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था. दोनों दोस्तों के साथ पोज देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आए थे. मेहंदी सेरेमनी की लोकेशन को फूलों से सजाया गया था. 

ये भी देखिए: Anupam Kher के ऑफिस में हुई चोरी पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुम्बई ने बढ़ रही है चोरी की वारदात