BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Cannes 2024: बेटी आराध्या संग कान के लिए निकली ऐश्वर्या राय बच्चन, हाथो में फ्रैक्चर देख फैंस को सताई चिंता

ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल में ही मुंबई एयरपोर्ट बेटी आराध्या संग स्पॉट किया गया, जहां वह कान 2024 में शिरकत करने जा रही थी.

77वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में हो रहा है. जिसमें हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई एयरपोर्ट से निकल गईं हैं. उनके साथ इस बार भी उनकी बेटी आराध्या साथ थी. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या के हाथो में फ्रैक्चर देखा गया, जिसे लेकर इनके फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं.

कई लोगों ने ऐश के जल्द ठीक होने की भी कामना भी कर रहे हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी बेटी आराध्या मां की केयर करती देखी गईं. आराध्या ने एयरपोर्ट में एंट्री करते समय अपनी मां का हाथ पकड़ लिया और बैग भी ले लिया. एक बार फिर इस स्टार किड ने फैंस का दिल जीत लिया है. मां-बेटी का ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि 14 से 25 मई तक चलने वाले 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं. ये फेस्टिवल फ्रांस के शहर कान्स में होता है जिसमें कई देशों के सेलिब्रेटी हिस्सा लेते हैं. इस बार भी भारत से ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी के अलावा कई स्टार शिरकत कर रहे हैं.फिल्म फेस्टिवल 2018 की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुबई बेस्ड डिजाइनर की बटरफ्लाई से इंस्पायर ड्रेस पहनी थी.