BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Kannappa Cast Fees: अक्षय कुमार ने चार्ज की मोटी फीस, प्रभास और मोहनलाल ने किया फ्री में काम

'कन्नप्पा' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और सिनेमाई यात्रा है, जिसमें सितारे न सिर्फ पर्दे पर दम दिखा रहे हैं बल्कि पर्दे के पीछे भी रिश्तों और निष्ठा की मिसाल पेश कर रहे हैं.

Kannappa Cast Fees: 'कन्नप्पा' 27 जून को रिलीज़ होने के साथ ही दर्शकों के बीच पॉपुललर हो गई है. लोग इसे खुब पसंद कर रहे हैं. 'कन्नप्पा' अपने भव्य बजट, दमदार स्टारकास्ट और पौराणिक कहानी के चलते चर्चा में है.

लेकिन अब जो बात सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो है फिल्म के सितारों की फीस या कहें, कुछ सितारों का बिना फीस के काम करना. आइए जानें इस फिल्म के हर दिलचस्प पहलू को विस्तार से.

200 करोड़ का भव्य बजट

'कन्नप्पा' एक पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे 200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे महंगी पौराणिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मुकेश कुमार सिंह और मुख्य भूमिका में हैं विष्णु मांचू, जो खुद इस फिल्म के निर्माता भी हैं.

प्रभास और मोहनलाल ने लिया 0 फीस

विष्णु मांचू ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म में दो मेगास्टार्स प्रभास और मोहनलाल ने अपने-अपने किरदार बिना कोई फीस लिए निभाए हैं.

  • प्रभास फिल्म में 'रुद्र' के किरदार में नजर आएं.
  • मोहनलाल निभा रहे हैं 'कीरात' की भूमिका.

विष्णु ने कहा, 'प्रभास और मोहनलाल ने मुझसे एक पैसा भी नहीं लिया. ये उनके बड़प्पन और दोस्ती का नतीजा है. उन्होंने मेरी मदद की जब मुझे सबसे ज़्यादा जरूरत थी. मैं उनका यह एहसान कभी नहीं भूलूंगा.'

अक्षय कुमार ने कैमियो के लिए लिए 6 करोड़

जहां प्रभास और मोहनलाल ने फ्री में काम किया, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार, जो कि फिल्म में भगवान शिव की एक झलक में नजर आएंगे, उन्होंने इस कैमियो के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की फीस ली है.

यह जानकारी एक DNA रिपोर्ट में सामने आई है. हालांकि अक्षय का रोल सीमित है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म को बॉलीवुड दर्शकों में खासी लोकप्रियता दिला रही है.

मोहनलाल ने पिता मोहबाबू के लिए दिखाई श्रद्धा

विष्णु मांचू ने SCREEN को दिए एक अन्य इंटरव्यू में बताया कि मोहनलाल ने सिर्फ एक फोन कॉल पर हामी भर दी थी. उन्होंने कहा, 'उन्होंने एक मिनट का समय नहीं लिया. मेरे पिता मोहन बाबू से उनके रिश्ते इतने आत्मीय हैं कि उन्होंने बिना किसी शर्त के फिल्म के लिए हां कह दिया.'

एक वीर से भक्त बनने की प्रेरक यात्रा

'कन्नप्पा' एक पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है, जिसमें एक वीर योद्धा थिन्नाडु (जिसे विष्णु मांचू निभा रहे हैं) कैसे भगवान शिव का परम भक्त बनता है, यही इसकी मूल कथा है. 

काजल अग्रवाल फिल्म में मां पार्वती की भूमिका निभा रही हैं. कहानी एक्शन, भक्ति और आस्था का ऐसा मिश्रण है जो सभी आयु वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करेगा.

तकनीकी भी है जबरदस्त

शानदार VFX और बैकग्राउंड स्कोर के जरिए फिल्म को एक सिनेमैटिक महाकाव्य का रूप दिया गया है. शूटिंग भारत और न्यूजीलैंड की खूबसूरत वादियों में की गई है.

इतनी बड़ी स्टारकास्ट, भारी बजट, पौराणिक कहानी और भक्तिभाव से जुड़ा संदेश 'कन्नप्पा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल करना लगभग तय माना जा रहा है. यह फिल्म न सिर्फ दक्षिण भारत, बल्कि हिंदी पट्टी और विदेशी बाजारों में भी अपनी खास पहचान बना सकती है.

ये भी देखिए: इंजीनियर से ग्लैमर क्वीन तक! आखिरी कहानी जिसे दुनिया जान न सकी, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला

Tags: