BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Raveena Tandon के सपोर्ट में क्यों उतरीं Kangana Ranaut? क्या एक्ट्रेस की कार ने महिला को मारी थी टक्कर!

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि रोड रेज की घटना के दौरान रवीना टंडन की कार किसी से नहीं टकराई. सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं कार के पास दिखीं, लेकिन टक्कर नहीं लगी. इस घटना के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोत ने रवीना टंडन को मामले में सपोर्ट किया है.

कंगना रनौत ने मुंबई में हाल ही में रवीना टंडन पर हुए हमले के बाद उनका सपोर्ट करती नजर आईं. उन्होंने इस घटना को हिंसक बताया है और इसकी निंदा की है. कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

उन्होंने स्टोरिज पर लिखा- 'रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ, वह बेहद चिंताजनक है; अगर विपरीत समूह में 5-6 और लोग होते, तो उन्हें लिंच कर दिया जाता है. हम इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं. उन लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचना चाहिए.'

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने रवीना टंडन से जुड़ी रोड रेज की घटना की जांच करते हुए पुष्टि की थी और बताया था कि उनकी कार किसी से नहीं टकराई थी. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया था कि, रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी और मारपीट की. वीडियो में स्थानीय लोगों को रवीना और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए दिखाया गया है. वायरल वीडियो में रवीना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कृपया मुझे मत मारो.'

जब पुलिस ने छानबीन की तो खार स्थित इमारत के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं एक्ट्रेस की कार के पास दिखाई दे रही थीं, लेकिन कार ने उन्हें टक्कर नहीं मारी थी. 

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि, यह घटना शनिवार रात बांद्रा के कार्टर रोड पर हुई. हालांकि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन खार पुलिस स्टेशन में स्टेशन डायरी दर्ज की गई है. उनके ड्राइवर ने कथित तौर पर वाहन से तीन लोगों को टक्कर मारी, जिसके बाद भीड़ गुस्सा हो गई और इसके कारण विवाद हो गया.

ये भी देखिए: Mandi Exit Poll: किंग VS क्वीन- कंगना रनौत की मंडी सीट का क्या है माहौल? राजा साहब क्वीन के सामने टेक देंगे घुटने