BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Anupam Kher: दिग्गज एक्टर के ऑफिस में चोरों ने डाला डाका, ये कीमती सामान लेकर हुए फरार, FIR दर्ज

अनुपम खेर के ऑफिस में ताला तोड़ दो चोर घुस गए, जिसके बाद उन्होंने एक्टर के ऑफिस से कीमती सामान चोरी की और भाग निकले. एक्टर ने खुद इस घटना की जानकारी अपने फैंस को दी है.

Anupam Kher: बॉलिवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के ऑफिस में चोरों ने जमकर तबाही मचाई है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि दो चोर उनके ऑफिस में घुसे और कीमती चीजें लेकर फरार हो गए. घटना की शिकायत अनुपम ने मुंबई पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस भी जांच करते हुए करवाई में जुट गई है. 

अनुपम ने क्या दर्द बयां

अनुपम ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- 'कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए.' 

एक्टर ने पुलिस में FIR करवाई दर्ज 

उन्होंने आगे बताया कि, 'हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे।क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये है।भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!' 

ये भी देखिए: World Yoga Day: रचेगा इतिहास, कश्मीर में डल झील के किनारे PM Modi करेंगे योग, जानिए क्या है इस बार का थीम