सिनेमाघरों में फिर से 'नमस्ते लंदन'! यहां जानिए अक्षय-कैटरीना स्टारर फिल्म थिएटर्स में कब होगी रिलीज
सनम तेरी कसम के बाद सिनेमा घरों में 14 मार्च को रिलीज होने जा रहा है दोबारा अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म नमस्ते लंदन. बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस फिल्म के फैंस के लिए होली फेस्टिवल पर गिफ्ट है.
Namastey London:सनम तेरी कसम हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की स्टारर फिल्म 7 फरवरी को दोबारा सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. हालांकि यह फिल्म फ्लॉप थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज किए जाने के बाद ये हिट साबित हुए. लोगों को सालों बाद सरू और इंदर की जोड़ी परदे पर देखने को मिले और पुरानी यादें ताजा हो गई.
वही अब बताया जा रहा है कि 14 मार्च को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मशहूर रोमांटिक फिल्म नमस्ते लंदन को फिर से सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के फैंस के लिए यह होली पर खास तोहफा होगा. जहां वे फिर से इस खूबसूरत प्रेम कहानी के मजेदार पलों और दिल छू लेने वाले संस्कृति टकराव की कहानी का पर्दे पर आनंद ले सकेंगे.
जसमीत और अर्जुन की जोड़ी
जानकारी के लिए बता दें की 2007 में यह फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनाया गया और दुनिया भर के दर्शकों का दिल छुने में सफल भी रहा. फिल्म में रोमांस,कॉमेडी और भारतीय संस्कृति से जुड़े गहरे विषयों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म की दोबारा रिलीज अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शानदार अदाकारी और उनके किरदार अर्जुन और जसमीत उर्फ जैज़ की यादें ताजा कर देगी.
अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,'खुशी के साथ बता रहा हूं कि #NamasteyLondon इस होली, 14 मार्च को बड़े पर्दे पर फिर से आ रही है! आइकॉनिक डायलॉग्स, दिल छू लेने वाले गाने और मेरी प्यारी को-स्टार @katrinakaif के साथ अमर प्रेम कहानी को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए. तो इस होली सिनेमाघरों में मिलते हैं!'
अक्षय कुमार का यह पोस्ट देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए और सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए अपना प्यार अक्षय कुमार को जताया. इसके साथ ही अक्षय कुमार की इस फिल्म के दोबारा रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड भी है.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म नमस्ते लंदन की कहानी अर्जुन नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारतीय संस्कृति में पाल बड़ा है. लेकिन लंदन में पाली बड़ी एक मॉडर्न सोच वाली लड़की जैज से शादी के बंधन में बन जाता है. शुरुआत में जैज इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करती लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है. फिल्म प्रेम, पहचान और जनरेशन के बीच के गैप के डिफरेंस को बड़ी खूबसूरती से दर्शाता है. फिल्म में ऋषि कपूर ने जैज़ के पिता मनमोहन मल्होत्रा का रोल अदा किया है.
फिल्म के गाने
इस फिल्म के गानों की बात करें तो आज भी इसके गाने लोगों के दिलों पर राज करते हैं.बता दें कि नमस्ते लंदन का साउंडट्रैक सुपरहिट रहा था जिसमें मैं जहां रहूं, चकना चकना,और रफ्ता रफ्ता जैसे गाने लोगों की प्लेलिस्ट में आज भी देखे जा सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा रिलीज के बाद फिल्म के दशकों से कैसे प्रतिक्रियाएं मिलती हैं.
यह भी देखें:जेंडर, फ्री स्पीच, अंडे पर वादा... डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के पहले संबोधन में क्या कहा? | 10 POINTS





.png)




.png)